फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 के बाद जारी होगी बीपीएड और एमपीएड की ओपन मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। विश्वविद्यालय 24 दिसंबर के बाद ओपन मेरिट जारी करेगा। लेकिन उससे पहले महाविद्यालयों केे अभी तक प्रवेशित अभ्यर्थियों की प्रवेश सूची और अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अर्हता संबंधी प्रमाण पत्र जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि 17 दिसंबर को दूसरी प्रवेेश सूची में प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची महाविद्यालयों और निजी संस्थानों द्वारा विश्वविद्यालय में नहीं भेजी गई है, जिससे की प्रवेश संपुष्ट यानी कनफर्म कराए जा सकें। संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों को चाहिए कि वह अतिशीघ्र प्रवेश सूची जमा कराएं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक शैक्षिक एवं अर्हता संबंधी प्रमाण पत्र जमा नहीं कराए हैं वह 24 दिसंबर तक सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में जमा करा दें। इसके बाद सभी अर्ह (शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण एवं शैक्षिक/अन्य प्रमाण पत्र जमा कराने वाले) अभ्यर्थियों की ओपन मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थी उन महाविद्यालयों और संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे, जहां सीटें खाली हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें