फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये तो धरे रह गए जश्न के अरमान

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भारत पाक मैच के दौरान सूनी पड़ी सड़कें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के 338 रन के विशाल स्कोर के जवाब में भारतीय टीम का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। रविवार की छुट्टी में दोपहर से ही टीवी से चिपके क्रिकेट प्रेमी मैच जीतने की उम्मीद लगाते रह गए।
विज्ञापन


भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन और पाकिस्तान से हार पर हर क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गया। रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों ने इतना निराश किया कि देर रात तक क्रिकेट पर चर्चाओं में उनके प्रदर्शन को कोसते रहे।

इससे पहले यह मैच अपराह्न तीन बजे शुरू हुआ। खेल प्रेमियों में उत्साह ऐसा रहा कि उन्होंने तीन बजे से पहले-पहले सारे काम निपटा लिए। मैच के दौरान सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन


मैच के परिणाम के बाद युवाओं के हुड़दंग को रोकने के लिए घंटाघर समेत तमाम प्रमुख चौराहों खासकर मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पहले पाकिस्तान की शानदार बल्लेबाजी और इसके बाद उसकी शानदार गेंदबाजी ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों की जीत की उम्मीदें तोड़ दीं । 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें