फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट ही मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए सचेत रहना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट ही मान्य है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में इसका टेस्ट निशुल्क होता है।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल बुखार के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की लंबी कतार है। इसके साथ ही पैथोलॉजी में भी जांच के लिए बड़ी संख्या में बीमार पहुंच रहे। लेकिन कुछ निजी अस्पताल ऐसे हैं, जिनके पास एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है और वह रैपिड किट से ही डेंगू की जांच कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डेंगू की पुष्टि के लिए सिर्फ एलाइजा जांच मान्य होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि चिकित्सक डेंगू की जांच के लिए मरीज पर दबाव न डालें। डेंगू की जांच एलाइजा से ही करें। रैपिड किट से डेंगू बताया तो वह मान्य नहीं है।
विज्ञापन

-
डेंगू का एक और मरीज मिला
सहारनपुर। जिले में सोमवार को डेंगू का एक और मरीज मिला है, जो शहर की एक काॅलोनी का रहने वाला है। इसकी उम्र 36 साल है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पीड़ित के घर पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 64 हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें