फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हड़ताल पर रहे वकील, 800 केस प्रभावित, फिर मिली तारीख

विज्ञापन
सहारनपुर में अ​धिवक्ताओ की हड़ताल के चलते प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने जाते कचहरी व कलेक्ट्र
विज्ञापन
लीड :
विज्ञापन

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर रोष
- आज पुलिस महानिदेशक का पुतला जलाने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा वकील पर लाठीचार्ज करने का मामला गरमा रहा है। घटना के विरोध में जिले में वकीलों ने हड़ताल रखी, जिससे करीब 800 केस प्रभावित हुए, जिनमें अगली तारीख लगी है। इसके साथ ही वकील ने आरोपी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई न होने पर मंगलवार को पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंकने का ऐलान किया है। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया है।
सोमवार को वकीलों ने दीवानी कचहरी के बार प्रांगण में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में मामले को लेकर रोष जताया गया। महासचिव मुनव्वर आफताब और उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हापुड़ में पुलिस ने बर्बरता पूर्वक मारपीट करते हुए लाठीचार्ज किया। इतना ही नहीं, फर्जी मामले दर्ज किए गए। इसके विरोध में दीवानी कचहरी के समस्त हड़ताल रखी। इसके पश्चात कलक्ट्रेट पहुंचकर वकीलों ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वहीं दी कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए निंदा की। इसके साथ ही पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन से अमरीश पुंडीर, राजेंद्र सिंह चौहान, अभय सैनी, सत्यपाल सैनी, अश्विनी, प्रेमचंद शर्मा, राहुल त्यागी, स्वराज सिंह, राजेश कुमार, आदित्य सिंह और दी कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महासचिव अनिल कुमार, राज सिंह, हुकम सिंह, हरपाल सिंह, भीम सिंह, चौधरी जसबीर सिंह, अरविंद कुमार, नाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मांगों को उठाया
हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया जाए
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए
पूरे प्रदेश में पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ जो फर्जी मामले दर्ज किए हैं, उनको खत्म किया जाए।
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत लागू किया जाए
हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए
-
वादी और प्रतिवादियों को हुई परेशानी
वकीलों की हड़ताल की वजह से अदालतों में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। दरअसल, जिलेभर में रोजाना करीब 800 मुकदमे की सुनवाई होती है। दीवानी कचहरी के गेट पर सुबह से ही वादी और प्रतिवादियों की लाइन लगी थी, जिन्हें हड़ताल होने की वजह से पुलिस ने वापस भेज दिया। चेक से संबंधित मामले में कचहरी आए प्रेमपुरी कॉलोनी निवासी पंडित मोहन लाल शास्त्री ने कहा कि हड़ताल की वजह से दिक्कत हुई है। उन्हें अगली तारीख मिली है। झगड़े के विवाद में पेपर मिल रोड निवासी इरशाद और मकान के विवाद में इंद्रा चौक निवासी जीनत ने कहा कि गर्मी में उनको अदालत में आकर परेशान होना पड़ा है। मवीकलां निवासी नसीम अहमद जमीन से जुड़े विवाद में तारीख पर आए थे। उनका कहना है कि हड़ताल की वजह से उन्हें अगली तारीख मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें