फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कपड़ा व्यापारी के बंद मकान से ताले तोड़कर दस लाख चोरी

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में चोरों द्वारा उखाड़ा गया दरवाजे का डंडाला। संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कस्बे के कपड़ा व्यापारी नीरज गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने एक लाख की नकदी सहित दस लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। व्यापारी बीमारी के चलते सहारनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थे। सूचना पर फोरेंसिक और पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी नीरज गुप्ता कस्बे के कपड़ा व्यापारी हैं। नीरज गुप्ता बीमारी के चलते सहारनपुर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थे। मंगलवार की सुबह उनकी माता ज़ब मंदिर जा रही थी तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अपने बेटे को दी। इसके बाद आसपास के मोहल्ले वासियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना को लेकर मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। चोरी की घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
व्यापारी नीरज गुप्ता ने बताया कि चोर एक लाख की नकदी व सोने चांदी के गहनों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नगर में चोर बंद मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। डेढ़ माह के अंदर चोरों ने मंदिर सहित चार मकानों से चोरी की वारदात अंजाम दी। इस पर कोतवाली प्रभारी ने लोगों से अनुरोध किया कि यदि वे अपना मकान बंद करके कहीं बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि गश्त के दौरान ऐसे मकानों का ध्यान रखा जा सके, साथ ही अपने स्तर पर भी मकान की सुरक्षा करके जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें