बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त
- फोटो : संवाद
सहारनपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर महानगर के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज रही। प्रमुख शिवालयों से लेकर मोहल्लों के मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से भक्त बाबा के जलाभिषेक के लिए शिवालियों के लिए पहुंचे। पूजा कर भक्तों ने मन्नत मांगी।
इस बार सावन मास में चार सोमवार पड़ रहे हैं। सावन मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही भक्तगण मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर आदि में भक्तों की खासी भीड़ रही। इस दौरान भक्तों द्वारा मंदिरों में भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतुरा, दूध, दही, शहद, फूल आदि से बाबा का अभिषेक किया। पूजा कर सुख शांति और धन धान्य आदि की मन्नत मांगी। शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों को सजाया जा रहा है तो भक्तों को शिवरात्रि पर पूजा के लिए परेशानी न हो, इसके प्रबंध किए जा रहे हैं।
बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : संवाद