फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूसरे दिन भी एनक्वास टीम ने महिला अस्पताल में जांची व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम ने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय टीम ने इमरजेंसी से लेकर ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था को बारीकी से जांचा।
विज्ञापन

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम में आंध्र प्रदेश और जम्मू से दो चिकित्सक महिला जिला अस्पताल में आए हुए हैं। बृहस्पतिवार को दो सदस्यीय टीम ने महिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी वार्ड, लैब, मैटरनिटी और आईसीयू वार्ड सहित अन्य व्यवस्था को जांचा। टीम शुक्रवार को भी अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करके व्यवस्था जांचेंगी। इसके बाद निरीक्षण की फाइनल रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेगी। यदि अस्पताल तय मानकों पर खरा उतरेगा तो नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामरतन सिंह सुमन ने बताया कि टीम शुक्रवार को भी अस्पताल में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें