चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गये चोरी के आरोपी खुलासा करते एसपी सिटी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, हथियार और बाइक बरामद हुई है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपियों ने थाना चिलकाना क्षेत्र में चोरी की तीन वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहित, आसिफ और गौरव निवासी गांव बरथाकायस्थ पठेड़ थाना चिलकाना को क्षेत्र से ही पकड़ा है। आरोपियों के पास से 76350 हजार की नकदी, एक बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस, दो चाकू, तीन जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी चांदी के बिछवे, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक नाक का कोका, एक पैंडल व एक चेन बरामद हुई है।
दिन में करते थे चोरी
आरोपी चोरी की वारदात दिन में ही करते थे। इससे पूर्व आरोपी मकान की रेकी करते थे, जिस मकान में ताले लगे होते थे, उस मकान को आरोपी निशाना बना लेते थे। इनमें एक आरोपी ताले तोड़कर मकान के अंदर घुसता था, जबकि दो आरोपी बाइक पर बाहर खड़े रहते थे। मकान के अंदर घुसा आरोपी सामान समेटकर लाता था और इसके बाद तीनों बाइक पर फरार हो जाते थे।