फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल मनाने पर पर उलमा ने दी अपनी राय

Mon, 01 Apr 2019 12:45 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 लोग एक अप्रैल को अप्रैल फूल या फिर मूर्ख दिवस के नाम से मनाते हैं। इसे लेकर उलमा का कहना है कि एक अप्रैल पर इस तरह की गलत हरकतों से बचना चाहिए और इस दिन को भी आम दिनों की तरह गुजारना चाहिए। 

रविवार को फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के लोग एक अप्रैल को अप्रैल फूल के रूप में मनाते हैं। जिसमें झूठ को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर लोगों को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी ऐसी हरकतें की जाती हैं जिनसे लोगों को मुश्किलों और परेशानियों का शिकार होना पड़ता है। साफ तौर पर कहा जाए तो पश्चिमी सभ्यता के लोगों ने इस दिन को बुराई का दिन बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि किसी भी धर्म में एक अप्रैल की कोई मान्यता नहीं है। कैलेंडरों में भी एक अप्रैल आम तारीखों की तरह लिखी जाती है।
विज्ञापन


झूठ बोलना या किसी को धोखा देना कानून के मुताबिक अपराध की श्रेेणी में आता है। मुफ्ती ने लोगों से एक अप्रैल को खास दिनांक मानते हुए इस दिन झूठ बोलने और धोखा देने से परहेज करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें