फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई तार चोरी की जांच शुरू, गिर सकती है गाज

विज्ञापन
देवबंद स्टेशन पर बने नये रेल यार्ड पर ओएचई तारों को दुरूस्त करते रेलकर्मी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद में बनाए गए यार्ड की नई लाइन का ओएचई तार चोरी होने और ओएचई लाइन में हुए फाल्ट की जांच शुरू हो गई है। दिल्ली डिवीजन के डीआरएम ने अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच में कई अधिकारी-कर्मचारियों की गर्दन भी फंस सकती है। जांच के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर चोरों ने देवबंद के पास बनाए गए यार्ड की नई लाइन का 22 मीटर ओएचई तार काट कर चोरी कर लिया था। चोरों द्वारा लाइन का तार काटने से ओएचई की मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया था। बिजली प्रवाह को नियंत्रित करने वाली इक्वालाइजर प्लेट अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते ट्रेनों के पहिए जहां-तहां थम गए थे, साथ ही तीन ट्रेनों के पेंटो टूट गए। ट्रेनों का संचालन रुकने से यात्रियों को तो परेशानी हुई थी, साथ ही रेलवे के अधिकारियों में भी खलबली का माहौल रहा। बृहस्पतिवार सुबह अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह से लाइन को सही कराकर ट्रेनों का संचालन कराया था। इस घटना के बाद से दिल्ली में बैठे अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली डिवीजन के डीआरएम डिंपी गर्ग ने जांच बैठा दी है। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले की हर बिंदु पर जांच करे। ओएचई लाइन में फाल्ट होने का मुख्य कारण क्या रहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टीम ने भी अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, देवबंद में शुक्रवार को भी कर्मचारी रेलवे ट्रैक और ओएचई तारों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दिल्ली मंडल के उच्चाधिकरियों के शुक्रवार को देवबंद आने की संभावना के चलते स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट रहे। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिस स्थान से चोरों ने ओएचई वायर काटकर चोरी किया था, वहां संबंधित विभाग द्वारा मेंटीनेंस कार्य बृहस्पतिवार की सुबह पूरा कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों ने रुटीन का मेंटीनेंस कार्य किया है।
- आरपीएफ मुजफ्फरनगर ने गठित की टीम
आरपीएफ मुजफ्फरनगर ने ओएचई लाइन का तार चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आरपीएफ मुजफ्फरनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा ने सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। इनके अलावा सीआईबी की टीम भी जांच में जुट गई है। आरपीएफ मुजफ्फरनगर का दावा है कि जल्द ही ओएचई तार चोरी करने वाले उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें