फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश त्यागी बने गुडुम्ब के ग्राम प्रधान

विज्ञापन
गांव गुडम्ब के निर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र देते आरओ डा अरुण कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। विकास खंड के गांव गुडुम्ब में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में दिवंगत प्रधान रमाकांत त्यागी के भाई सतीश कुमार त्यागी 245 वोट से विजयी घोषित किए गए। ु
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय रामपुर मनिहारान पर ग्राम पंचायत गुडुम्ब के प्रधान पद के लिए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई । करीब 11 बजे मतों की गिनती पूरी होने के बाद सतीश कुमार त्यागी को 245 मतों से विजयी घोषित किया गया। सतीश त्यागी शुरू से आखिर तक लगातार बढ़त बनाए रखे। इस उपचुनाव में सतीश कुमार त्यागी को 698 मत, धर्मेंद्र को 453, निर्देश कुमार को 436 मत प्राप्त हुए। उपचुनाव के रिटर्निंग अफसर डॉ. अरुण कुमार ने निर्वाचित प्रधान सतीश कुमार त्यागी को प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के गांव पहुंचने पर समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सतीश त्यागी ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे।
बता दें कि गांव गुडुम्ब में तत्कालीन प्रधान रमाकांत त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद यहां प्रधान पद पर उप चुनाव कराया गया है। उप चुनाव में निर्वाचित प्रधान सतीश त्यागी दिवंगत प्रधान रमाकांत त्यागी के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें