अंबेहटा। रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा की गई बिजली चेकिंग से कस्बे व देहात के बिजली चोरों में अफरातफरी मची रही।
एसडीओ अंकित त्यागी, जेई संजीव कुमार, अतुल पाल, राम कुमार, रविंद्र कुमार की टीम पीएससी के साथ चेकिंग के लिए जैसे ही गली मोहल्लों में पहुंची तो बिजली चोरी करने वालों में अफरातफरी मच गई। अनेक लोग अपनी दुकानें और घरों पर ताला डाल कर इधर-उधर हो गए। एसडीओ अंकित त्यागी ने बताया कि पीएसी बल के साथ कस्बे और देहात में चेकिंग अभियान चलाया गया है जिसमें करीब 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। उन्होंने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। कोई व्यक्ति बिजली चोरी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में तीतरों, गंगोह, नकुड़, फंदपुरी आदि जगहों के लाइनमैन के साथ साकिर, इकराम, इरशाद आदि शामिल रहे।