फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों ने किया मंथन

Fri, 20 Oct 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर और हरियाणा के यमुनानगर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची। यहां उन्होंने डेंगू के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए बैठक में मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों की सीमा से लगे जिला व ब्लॉकों के बीच डेंगू, चिकनगुनिया रोगों की सूचना का आदान-प्रदान कराना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने हरियाणा के यमुनानगर से आई डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुचिता सैनी, जोनल एंटोमोलाजिस्ट अमिता, एमपीएचडब्ल्यू चेतन, एमपीएचडब्ल्यू सहदेव सिंह को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बैठक में सहमति की दशा में दोनों राज्यों की सीमा में लगे जनपद में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए वर्तमान में हर संभव कार्य करेंगे। इस मौके पर डा. पंकज कुमार, एसएमआई मनोज कौशिक, एमआई धर्मेंद्र पाल, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें