फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिविल एन्क्लेव का निर्माण कार्य धीमा होने पर डीएम नाराज

Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा में निर्माणाधीन सिविल एंक्लेव। संवाद
विज्ञापन
सरसावा। निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने निर्माण की प्रगति पर नाखुशी जाहिर की। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की अपेक्षा में इस बार कार्य में प्रगति हुई है, लेकिन समग्र रूप से निर्माण की गति बेहद धीमी है जिससे भविष्य में वायुयान उड़ान योजनाओं पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


सरसावा क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर बुढेड़ा में निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव के भीतर वायुयान खड़ा होने के लिए एप्रन, लॉउंज, कैंटीन, पार्किंग भवन आदि का निर्माण चल रहा है। अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के बावजूद कार्य की प्रगति बेहद धीमी है। ये निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव 30 जून को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित होना था, लेकिन निर्माण गति धीमी होने के कारण समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई थी। परंतु आज तक भी मात्र 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है।
डीएम ने दोपहर के वक्त निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव का निरीक्षण किया। निर्माण संस्था तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेकर सार्वजनिक रूप से असंतोष जताया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग 344 से सिविल एन्क्लेव तक आने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए जमीनों के अधिग्रहण करने के स्पष्ट आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्युत निगम के अधिकार में भी अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीडीओ विजय कुमार, एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि सरसावा बिजली घर से सिविल एन्क्लेव को विद्युत आपूर्ति देने के लिए 750 किलोवाट का कनेक्शन स्वीकृत किया गया है जिसके लिए 6 करोड़ रुपये से भी अधिक के बजट से करीब 10 किलोमीटर लंबी भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें