फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारी किए जाएं बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। हापुड में बेकसूर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की सिविल बार एसोसिएशन ने एक बार फिर से कड़ी निंदा करते हुए धरना दिया। उन्होंने अभी तक की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी को ज्ञापन भेज दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पुंडीर के नेतृत्व में वकील एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा। इसमें बालेश्वर प्रसाद, ब्रज कोशिक, शिवनंदन, साजिद अंसारी, नसीम अंसारी, अक्षय कुमार त्यागी, शादाब अली, सुशील कुमार, कंवरपाल सिंह, उमा शर्मा, अजय कुमार सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें