फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ, निकालीं जागरुकता रैलियां

Sun, 26 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर में मतदाता जागरुकता रैली निकालती एएचपी इंटर कालेज की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बेहट/छुटमलपुर/गंगोह/नागल/नकुड़/नानौता/पुवांरका/गंगोह/सरसावा। जिले के देहात में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षण संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान शतप्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई गई। स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

बेहट के जनता इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस के अवसर पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह द्वारा छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके बाद छात्रों द्वारा कस्बे में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए। तहसीलदार पुष्पांकर देव, राजस्व निरीक्षक रिजवान अली आदि मौजूद रहे।
छुटमलपुर में एएचपी इंटर काॅलेज से रैली को प्रबंधक राजकुमार पुंडीर, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने झंडी दिखा कर रवाना किया। संचालन अर्पणा रुहेला, मधु पुंडीर, पूजा, मीनाक्षी, दीपाली गुप्त, रीना पाल, इंदिरा राजेश आदि ने किया।
विज्ञापन

गंगोह के पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामकुमार, डॉ. धीरेंद्र मौर्य, अजय कुमार, डॉ. गौरव अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, डॉ. अमित धीमान आदि मौजूद रहे।
नागल के आईआईएमटी में निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने छात्रों को लोकतंत्र की शक्ति और मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में बताया। रासेयो अधिकारी सचिन कुमार ने शपथ दिलाई।
नकुड़ में केएलजीएम इंटर कॉलेज में वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश त्यागी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा के निर्देशन पर छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। प्रवक्ता सुभाष गुप्ता ने सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान संध्या सिंह, सहेंद्रपाल सिंह, शिवकुमार वर्मा, भारत धीमान, अखिलेश द्विवेदी, अरुण शर्मा, संजय राणा आदि मौजूद रहे।
नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में डिप्टी कलक्टर सुरेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण मिश्रा, विजय शर्मा, कृतपाल सिंह, किश्वर जहां, नीतू सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
पुवांरका में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में शुभारंभ कुलपति वाई विमला ने किया। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, सुनीता सोनकर, शैक्षणिक समन्वयक प्रो. विनोद कुमार, डॉ. विजय प्रताप, डाॅ. आर्चस्वी त्यागी, कोमल त्यागी, ममता चौधरी आदि रहे।
गंगोह के शोभित विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता रैली, शपथ ग्रहण और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड लैंग्वेजेज की डीन प्रो. गुंजन अग्रवाल ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व बताया। कुलपति प्रो. रणजीत सिंह ने युवाओं को जागरुकता अभियानों में भाग लेने की प्रेरणा दी, वहीं कुलसचिव प्रो. महिपाल सिंह ने सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।
सरसावा के दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के नेतृत्व में रैली निकाली। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रिया जैन, सिम्मी कौशिक, दीपा, अंजलि, पूनम शर्मा, रेशम, तनु आदि शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें