फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11 लाख पार पहुंचा आयुष्मान कार्ड बनाने का आंकड़ा

Sat, 02 Mar 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का आंकड़ा 11 लाख के पार पहुंच गया है। खास बात यह है कि 17 सितंबर 2023 के बाद से 6,01,718 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले की प्रदेश में तीसरी रैंक है।
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 से शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक 11,12,398 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को जो लक्ष्य मिला है, वह 8,67,367 है। इस लक्ष्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। योजना के लाभार्थी परिवारों की संख्या 2,33,598 है। इस योजना से 29 राजकीय और 64 निजी अस्पताल जुड़े हैं। प्रदेश में रैंक की बात करें तो आयुष्मान कार्ड बनाने और उपचार कराने में तीसरी और अंत्योदय आयुष्मान कार्ड में दूसरी रैंक है। 17 सितंबर 2023 से पहले 5,10,680 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे।
आयुष्मान कार्ड अभियान की रिपोर्ट
- 23 सितंबर 2018 से 20 मई 2023 तक 4,75,400
- 21 मई 2023 से 16 सितंबर 2023 तक 35,280
- 17 सितंबर 2023 से दो अक्तूबर 2023 तक 2,54,727
- तीन अक्तूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 3,45,991
जिले में आयुष्मान कार्ड सरकारी अस्पतालों के अलावा जनसेवा केंद्र, ग्राम पंचायत सहायक, राशन डीलर और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए जा रहे हैं। इनके अलावा योजना से जुड़े अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड बन रहे। साढ़े पांच सालों में 11 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें