फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अगले महीने फिर सहारनपुर आ सकते हैं रेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अगले महीने फिर से सहारनपुर आने की उम्मीद है। उनके आने की सुगबुगाहट रेलवे स्टेशन पर तेज हो गई है। अधिकारियों ने तैयारियां करने में जुट गए हैं। हालांकि अभी रेल मंत्री के आने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सहारनपुर, बिजनौर और अमरोहा का प्रभारी बनाया गया है। रेल मंत्री के दौरे शुरू हो गए हैं। सहारनपुर में दो दिन रहकर रेल मंत्री ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर जनता की नब्ज टटौली। वहीं, रेलवे में यात्री सुविधाओं की भी हकीकत जानी। उनके सहारनपुर में दो दिन रहने से रेलवे स्टेशन पर तमाम काम हुए। रेलवे अधिकारी भी अलर्ट मोड पर रहे। अब रेल मंत्री के दोबारा से फिर आने की सुगबुगाहट होने लगी है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारी रेल मंत्री के अगले महीने की 10 अगस्त के आसपास आने को लेकर चर्चा करते नजर आए। इसलिए रेलवे के अधिकारियों ने फिर से कमर कस ली है। जो काम पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें पूरा करने में जुट गए हैं। हालांकि रेल मंत्री के आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है और न ही कोई अधिकारिक पुष्टि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें