फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगों के इलाज के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मानसिक रोगों के उपचार के लिए अब मरीजों और उनके तीमारदारों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ना केवल जिला अस्पताल, बल्कि देहात क्षेत्रों में सीएचसी पर भी इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जनपद के सरकारी चिकित्सकों को मानसिक रोगों के उपचार की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा सेवा) संवर्ग के चिकित्सकों के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

तनाव, अवसाद और अन्य कारणों से देश और दुनिया में मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि मानसिक रोग विशेषज्ञों की संख्या बेहद कम है खासकर सरकारी अस्पतालों में। सहारनपुर जिला अस्पताल की ही बात करें तो यहां मानसिक रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। प्रदेश और देश के अन्य अस्पतालों की भी यही हालत है। यही वजह है सरकारी अस्पतालों के प्रत्येक पीएमएस चिकित्सक को मानसिक रोगों के प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी जा रही है। सहारनपुर में ट्रेनिंग की व्यवस्था मौलाना शेखुल हिन्द महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में थी, जहां कई चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई, मगर अब ट्रेनिंग का स्थल मेडिकल कॉलेज सहारनपुर से हटाकर बरेली कर दिया गया है। इससे ट्रेनिंग लेने वाले चिकित्सकों को असुविधा होने के साथ ही अस्पताल को भी चिकित्सकों की और अधिक कमी का सामना करना पड़ेेगा क्योंकि ट्रेनिंग के लिए तीन-तीन चिकित्सकों के बैच बनाए जाते हैं, जिन्हें एक माह की ट्रेनिंग दी जाती है। तीन-तीन चिकित्सकों की समय-समय पर ट्रेनिंग के लिए बरेली जाना अस्पताल और सीएचसी की चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित करेगा।
फिलहाल काउंसिलिंग की ही है सुविधा
एसबीडी जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ नहीं है, मगर मरीजों के 2017 से काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कक्ष संख्या छह में जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ चलता है। यहां सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मनोरोगियों की काउंसिलिंग की जाती है। शेष तीन दिन टीमें देहात और शहर के स्कूलों में जाकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को मनोरोगों के लक्षणों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

मानसिक रोगों के इलाज की सुविधा को जन जन तक पहुंचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सकों को मानसिक रोगों के उपचार की ट्रेनिंग देने के आदेश दिए हुए हैं। आदेशों के अनुपालन में जनपद के चिकित्सकों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम शुरू हुआ है। पहले ट्रेनिंग मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में दी जा रही थी, मगर अब ट्रेनिंग स्थल बरेली कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टर एके त्रिपाठी, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें