फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में 20 नहीं अब 12.5 फीसदी बढ़ेगा गृहकर एवं जलकर

Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम गृहकर एवं जलकर में 20 नहीं, बल्कि 12.5 फीसदी की वृद्धि करेगा। बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया, साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से 445 करोड़ 06 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया। निगम की आय बढ़ाने का सभी ने एक मत से समर्थन किया।
विज्ञापन

करीब चार घंटे चली बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा के साथ ही कुछ मुद्दों पर तीखी बहस भी हुई। लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने वर्ष 2023-24 के लिए 445 करोड़ 06 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया। बजट में 572 करोड़ 55 लाख की आय का अनुमान लगाया गया है। बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी ने कर विभाग को आय बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। प्रस्ताव संख्या 12 में महानगर में गृहकर लगाने की दरों में 20 फीसदी की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया। पार्षद मुकेश गक्खड़ व दीपक रहेजा ने दरों को ज्यादा बताया। महापौर ने भी इन दरों को कम करने का सुझाव दिया, जिसके बाद 12.5 फीसदी की वृद्धि पर मुहर लगी।
जलकल संबंधी लीकेज व टेंडर आदि के बारे में पार्षद मंसूर बदर व मुकेश गक्खड़ ने अनेक सवाल उठाए। जिस पर महापौर ने महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिए कि अप्रैल माह से अब तक विभाग द्वारा कितने कार्य कराए गए, किसके अनुमोदन पर, किस एजेंसी से तथा कितनी धनराशि के कार्य कराए गए है इसका एक विवरण सात दिन के भीतर प्रस्तुत करें ताकि उसका परीक्षण कराया जा सके। उन्होंने सीवर लाइनों की सफाई और ढक्कन रखने के लिए अधिकृत ठेका कंपनी द्वारा नगर निगम के वाहनों का उपयोग करने के बावजूद नगर निगम को किराया नहीं चुकाने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

गैराज में घटिया गुणवत्ता के रिक्शा रेहड़े आने का आरोप लगाते हुए पूछा कि अभी तक कितने रेहड़े बदले गए हैं। प्रस्ताव संख्या 15 पर सभी ने मानकमऊ स्थित रोडवेज बस स्टैंड के लिए परिवहन निगम से पार्किंग शुल्क वसूलने पर भी सहमति बनी। पार्षद सीमा बहोत व अन्य पार्षदों के सुझाव पर कमेटियां बनाकर पशु डेयरी स्वामियों को बाहर जाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। पार्षद संजीव कर्णवाल व सीमा बहोत ने सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि तथा उनके वेलफेयर को लेकर गंभीरता से विषय को रखा। कर्णवाल निगम परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का भी मुद्दा उठाया। बैठक में नगरायुक्त गजल भारद्वाज सहित निगम के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें