फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब जन औषधि केंद्रों पर ग्लूकोमीटर और डायपर भी मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाजार से 50 प्रतिशत से भी कम दाम, छह रुपये का है डायपर
विज्ञापन

- च्यवनप्राश, आयरन सीरप, ग्लूकाॅन डी भी केंद्रों से ले सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में संचालित होने वाले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से अब दवाओं के साथ स्वास्थ्य जांच संबंधी उपकरण भी मिलेंगे। जिनके दाम बाजार से करीब 50 फीसदी से भी कम हैं। चिकित्सकों ने दवा और उपकरणों की गुणवत्ता को बेहतर बताया है।
जनपद में दो सरकारी जन औषधि केंद्र हैं, जिनमें एक सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय में और दूसरा राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित है। इनके अलावा लिंक रोड, तोता चौक, लेबर कालोनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर, नूरबस्ती आदि स्थानों पर भी जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। दवाओं की कमी से जूझ रहे जन औषधि केंद्रों पर अब दवाओं का स्टॉक भरपूर पहुंच गया है।
विज्ञापन

अब यहां पर बच्चों के डायपर भी मिलने लगे हैं। बाजार में डायपर की कीमत 10 से 12 रुपये है, जबकि यहां से यह महज छह रुपये में मिल जाएगा। इसी तरह च्यवनप्राश आधे किलो का डिब्बा 125 रुपये, 100 ग्राम ग्लूकॉन डी 30 रुपये, आयरन सीरप 42 रुपये, ग्लूकोमीटर 525 और 50 ग्राम ग्लिसरीन 20 रुपये में उपलब्ध है, जबकि बाजार में कीमत कई गुना अधिक है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालक आकाश अरोड़ा ने बताया कि दवाओं की आपूर्ति भरपूर है। वहीं, लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश भी आए हैं। इनके अलावा ग्लूकॉन डी भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें