फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्र एवं डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। जिला योजना के सदस्यों का 27 अगस्त को नामांकन होंगे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नामित अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एवं निर्देशित प्रक्रिया के अनुरूप निर्वाचन संपादित कराएंगे। नाम निर्देशन पत्र कलक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक जमा किए जा सकते हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में 27 अगस्त को अपराह्न चार बजे से प्रारंभ होगी। नाम वापसी 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर वापस ले सकता है। यदि निर्वाचन में मतदान की आवश्यकता होगी तो तीन सितंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान और अपराह्न तीन बजे से मतगणना प्रारंभ होकर कार्य समाप्ति तक होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र विक्रय, दाखिल करने, जांच करने, नाम वापसी और मतदान एवं मतगणना का कार्य कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में संपन्न होगा।
आरक्षण की स्थिति
जिला योजना समिति में 21 सदस्यों का निर्वाचन होगा। जिला पंचायत सदस्यों में से छह अनारक्षित वर्ग के, तीन अनारक्षित वर्ग की महिला, चार अनुसूचित जाति के, दो अनुसूचित जाति की महिला, चार अन्य पिछड़ा वर्ग और दो अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को निर्वाचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें