फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होली पर 140 डीजे संचालकों को नोटिस, 416 लोग पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। होली पर रंग में भंग न पड़े। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने करीब 416 लोगों को मुचलका में पाबंद किया है। इसके साथ ही 140 डीजे संचालकों को नोटिस भेजकर गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है। खुलेआम डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी। विवादों में रहने वाले गांवों पर पुलिस अतिरिक्त निगरानी रखेंगी।
जिला सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी रंजिशें व छोटे मोटे-विवाद में बड़े खून-खराबे का कारण बनते हैं। इस लिहाज से होली पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले डीजे पर फोकस करते हुए जिलेभर में करीब 140 डीजे संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें यह भी बताया गया कि वह कितनी ऊंचाई तक का डीजे लगा सकते हैं। कितनी आवाज में बजा सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के चलते निर्धारित समय के बाद डीजे नहीं बजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विवादित, भड़काऊ, धार्मिक या जातीय विवाद उपजाने वाले गाने प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी डीजे पर शराबी आता है या कहीं विवाद होता है तो वह सबसे पहले पुलिस बुलाएंगे। इसके साथ ही प्रमुख सड़क मार्ग पर खुले में डीजे नहीं बजेंगे। पुलिस टीमें लगातार निगरानी करेगी। दो कंपनी पीएसी बुलाई गई है। जिले को सात जोन, 21 सेक्टर, 85 सब सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें