फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लक्ष्य से कम टैक्स वसूली पर राजस्व निरीक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त की चेतावनी के बावजूद नगर निगम की गृहकर एवं जलकर की वसूली नहीं बढ़ पा रही है। एक से 20 मार्च तक की वसूली का जो लक्ष्य राजस्व निरीक्षकों को दिया गया था उसके सापेक्ष वह 12 से 14 फीसदी की ही वसूली कर सके हैं। ऐसे में आठ राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष नगर निगम सहारनपुर ने गृहकर एवं जलकर के रूप में 32 करोड़ रुपये की वसूली की थी, जिसके लिए नगरायुक्त ने गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई थी। इस बार 32 करोड़ से अधिक वसूली का लक्ष्य मिला था, लेकिन 15 मार्च तक नगर निगम 24.5 करोड़ ही वसूली कर सका था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त संजय चौहान ने चार दिन पहले बैठक कर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वह कम वसूली वाले आरआई और टीसी को नोटिस जारी करें।
दो दिन में वसूली नहीं बढ़ने पर निलंबन की कार्रवाई करें। इसके बावजूद वसूली में कोई खास सुधार नहीं आया है। एक से 20 मार्च तक वसूली के लिए राजस्व निरीक्षकों को जो लक्ष्य मिला था वह उसके 12 से 14 फीसदी तक ही वसूली कर सके हैं। केवल एक ने 24 फीसदी वसूली की है। संबंधित राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एक से 20 मार्च तक की वसूली

राजस्व निरीक्षक-लक्ष्य-वसूली-प्रतिशत वसूली

लोकेश कुमार1,49,59,12835,24,78224

सुशील कुमार1,85,87,23226,72,99514

जयविंद्र सिंह2,26,78,82830,39,13013

राजेंद्र-1,02,31,12612,42,35812

अशोक राणा1,21,45,83316,73,35114

मनीष चौहान1,93,24,69027,95,19314

विकास कुमार-1,91,33,63725,77,79713

राजेंद्र-68,85,4908,95,46413



रुक सकती है निगम की ग्रांट

यदि नगर निगम 32 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार नहीं करता है तो नगर निगम को शासन से मिलने वाली करोड़ों रुपये की ग्रांट खटाई में पड़ सकती हैं। गौरतलब है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम को दूसरी सड़क के लिए करीब 44 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसके अलावा महापौर ने नए भवन के लिए 50 करोड़ की मांग अलग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें