फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने से आरएम कार्यालय में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवहन निगम के एमडी ने नोटिस किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रोडवेज बसों की ऑनलाइन सूचना न देने पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को मुख्यालय से नोटिस जारी हुआ है। इससे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में खलबली मची है।
रोडवेज बसों की स्थिति सूचना प्रतिदिन वेब आधारित एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करनी होती हैं। इससे क्षेत्रों में रोडवेज बसों के संचालन से जुड़ी जानकारी मुख्यालय पर देखी जा सकती है। सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के अधिकारियों ने सूचनाएं नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार को नोटिस जारी कर सूचना न देने का कारण पूछा है। कहा कि रोडवेज बसों की सूचना देने में कोताही न बरती जाए। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यालय से नोटिस आया है। हमने एक टीम को गठित कर दिया है। वह समय से सूचना बनाकर ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें