फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद को नोटिस, नर्सरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से पार्षद अनिल कुमार को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनसे मेसर्स द ग्रीनरी नर्सरी बेहट रोड को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। निगम को सूचना मिली है कि उक्त नर्सरी के मालिक अनिल कुमार और उनके परिजन हैं। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि अनिल कुमार या उनके परिजन नर्सरी के मालिक पाए जाते हैं तो उनकी पार्षद की सदस्यता निरस्त हो सकती है।
विज्ञापन

नोटिस प्रभारी सदन/उप नगरायुक्त दिनेश कुमार यादव की ओर से भेजा गया है। नोटिस में लिखा गया है कि वार्ड संख्या 15 के पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने 14 जून को निगम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 14 सितंबर 2020 को निगम से गमलों का टेंडर मेसर्स द ग्रीनरी नर्सरी बेहट रोड के नाम स्वीकृत हुआ था। निक्कू ने निगम को बताया है कि उक्त नर्सरी के मालिक वार्ड आठ के पार्षद अनिल कुमार और उनके परिजन हैं, जो उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 25(ई) का उल्लंघन है। इस धारा के तहत पार्षद की सदस्यता निरस्त हो सकती है। सदन प्रभारी दिनेश कुमार याद ने इस संबंध में अनिल कुमार से तीन दिन के भीतर तीन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
------
इन बिंदुओं पर देना है स्पष्टीकरण
- द ग्रीनरी नर्सरी बेहट रोड सहारनपुर के मालिकान कौन हैं और उक्त नर्सरी किसके स्वामित्व की भूमि पर संचालित है साक्ष्यों सहित बताएं।
- क्या नर्सरी का पंजीयन उद्यान विभाग में हुआ है। यदि हुआ है तो पंजीयन प्रमाणपत्र, बायलॉज और उद्यान विभाग में पंजीयन के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र व अन्य अभिलेख संलग्न करें।
विज्ञापन

- नर्सरी को कार्यादेश क्या प्राप्त हुआ। क्या उस कार्यादेश का अनुपालन नर्सरी द्वारा किया गया या नहीं। यदि किया गया तो कब और अवर अभियंता उद्यान द्वारा इन गमलों का सत्यापन किया गया या नहीं। यदि सत्यापन किया गया है तो सत्यापन आख्या संलग्न करें।
वर्जन
पार्षद अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें निगम की ओर से कई नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन हर नोटिस का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें नगरायुक्त से कोई शिकायत नहीं है। उनकी शिकायत उद्यान विभाग के प्रभारी के कारनामों को लेकर थी। यदि निगम जांच करा लेता तो मामला इतना ना बढ़ता।
----- वर्जन
पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू द्वारा लिखित में अवगत कराया गया है कि जिस नर्सरी को 14 सितंबर 2020 को गमलों का टेंडर हुआ था, वह नर्सरी पार्षद अनिल और उनके परिजनों की है। इस संबंध में अनिल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

-- दिनेश कुमार यादव, प्रभारी सदन/उप नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें