फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल के 7,545 वाहन मालिकों को नोटिस, बकाया है 98.50 करोड़ रुपये टैक्स

Sat, 20 Sep 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने मंडल में 7,545 वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इन लोगों ने रोड टैक्स जमा नहीं कराया है। मंडल के वाहनों पर 98.50 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें से 3,734 वाहन मालिकों को 12.10 करोड़ रुपये के टैक्स बकाये के वसूली नोटिस भेजे गए हैं, जबकि शेष 3,811 वाहन मालिकों को सामान्य नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकरण कराने के बाद बस, ऑटो, ट्रक, डीसीएम आदि वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। वाहन मालिक कारोबार करते हुए मोटा मुनाफा कमाने में लगे हैं, लेकिन परिवहन विभाग को टैक्स अदा करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में समय बढ़ने पर टैक्स भी करोड़ों रुपये में पहुंच गया है, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। अब परिवहन विभाग ने टैक्स न चुकाने वाले वाहनों की सूची तैयार की है। मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा रोड टैक्स बकाया है। विभाग ने सभी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया गया है। बकाया जमा नहीं करने पर दूसरी कार्रवाई करेगा। इसमें अगर वाहन संचालित पाया गया तो उसे सीज किया जाएगा।

बकाया रोड टैक्स की स्थिति
जनपद का नामपंजीकृत वाहन-बकाया रोट टैक्स
सहारनपुर 3,38938.26
मुजफ्फरनगर-3,00838.69
शामली-1,148-21.54

वर्जन
मंडल में सात हजार से अधिक बकायेदार विभाग का रोड टैक्स दबाए बैठे हैं। इनसे टैक्स वसूलने की नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़े बकायेदारों को आरसी जारी की गई है। वाहन स्वामी टैक्स जमा करने के लिए गंभीर नहीं हुए तो उनके वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शंकर जी सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें