फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वित्तीय अनियमितता पर ग्राम प्रधानों को भेजा नोटिस

Sat, 27 Apr 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ग्राम पंचायत फिराहेड़ी और देहरी के ग्राम प्रधान को वित्तीय अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि फिराहेड़ी के ग्राम प्रधान जीशान और देहरी की प्रधान रेणु को नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम प्रधान जीशान के खिलाफ शिकायती मिली थी कि स्कूल बेंच क्रय एवं सीसी निर्माण कार्याें में वित्तीय अनियमितता बरती गई। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया में आरोप सही पाए गए। वहीं, ग्रामीणों ने देहरी की ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि विधायक निधि से कार्य हुआ और ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत निधि में अनियमितता बरती है। इसकी भी जांच कराने पर आरोप सही पाए गए। डीपीरओ ने बताया कि दोनों ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें