फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1200 वाहन स्वामियों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर निकाय चुनाव में छोटे-बड़े 450 वाहनों को लगाया जाएगा
विज्ञापन

- चुनाव में स्कूली बसें भी लगाई जाएंगी



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग अब तक 1200 वाहन स्वामियों को नोटिस भेज चुका है। चुनाव में छोटे-बड़े करीब 450 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें स्कूली बसें भी शामिल होंगी।

राजनीतिक पार्टियों की तरह सरकारी मशीनरी भी चुनाव कराने में जुटी हुई हैं। जनपद में निकाय चुनाव का मतदान चार मई और मतगणना 13 मई को होगी। 915160 मतदाता 12 नगर निकायों में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण की तैयारियां चल रही है। अभी तक करीब 1200 वाहन स्वामियों को नोटिस भेज दिए हैं, ताकि समय से वाहन उपलब्ध हो जाए। नोटिस भेजने के बाद भी वाहन नहीं भेजा तो मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के लिए 200 बड़े और 250 छोटे वाहनों को लगाया जाएगा। स्कूली बसों को अधिग्रहित किया जाएगा। वाहन में डीजल भरवाने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें