फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में बाजार बंद का ऐलान बेअसर

Tue, 29 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में बैंक से नगदी लेने के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नोटबंदी के विरोध में सोमवार को किया गया बाजार बंद का ऐलान पूरी तरह बेअसर दिखा। सामान्य दिनों की तरह सभी बाजार खुले रहे, जिनमें खरीदार भी पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि व्यापारी संगठनों ने एक दिन पहले ही बंद में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया था। ऐसे में बंद का सफल होना मुश्किल लग रहा था। केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार का नोट बंद करने के बाद से लोग बैंकों में पुराने नोट जमा कराने और नए नोट निकालने को उमड़ रहे हैं।

पर्याप्त धन बैंकों में नहीं पहुंचने की वजह से अनेक ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। विपक्षी दलों ने जनता की समस्या को देखते हुए 28 नवंबर को बंद का ऐलान किया था। मगर सोमवार को बंदी को जैसे की सभी ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


सभी बाजार प्रतिदिन की तरह खुले और बंद हुए। ग्राहकों की संख्या भी सामान्य दिनों की ही तरह रही। कुछ व्यापारी संगठन रविवार को ही विज्ञप्ति जारी कर बंद में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान कर चुके थे।

ऐसे में बंद के पहले से ही बेअसर होने की उम्मीद थी और हुआ भी यही। उधर, कांग्रेस समेत कुछ दलों ने नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन जरूर किया।तीतरो में नोटबंदी के कारण जनता काफी दिनों से परेशानी का सामना कर रही है।

लेकिन विपक्षी पार्टियों के सोमवार को भारत बंद के आह्वान का कस्बे में कोई असर नही दिखा। सुबह से रात तक सभी दुकानें और प्रतिष्ठान खुले रहे। परचून दुकान मालिक दिलशाद खान, भूरा, प्रवीन बंसल, खालिद अहमद का कहना है कि नोटबंदी से बाजार में ग्राहक नहीं है।

अंबेहटा में सोमवार को भारत बंदी का कस्बे में कोई असर देखने को नहीं मिला। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान रोजमर्रा की भांति खोले तथा काम किया। सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर भी खुले रहे। इस दौरान जगदीश पंवार, मनोज आर्य, तिरसपाल सिंह, मंडलाध्यक्ष सुशील पंवार आदि रहे। 

नकुड़ में नोटबंदी को लेकर विपक्षी पार्टियों के भारत बंद के एलान का असर देखने को नहीं मिला। लगभग सभी बाजार पूर्व की भांति ही खुले रहे।
नोटबंदी पर गैर भाजपाई दलों का भारत बंद सोमवार को देवबंद में बेअसर रहा।

नगर में किसी भी व्यापारी संगठन ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया। बाजार रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह से देर शाम तक खुले रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद, भ्रष्टाचार तथा काले धन के खिलाफ नोट बंदी के निर्णय का आमजन ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि नोट बंदी से चंद लोगों को दिक्कत हो रही है। लेकिन भविष्य में इसके परिणाम सकारात्मक होंगे। तभी तो सोमवार को भारत बंद का पूरे जनपद में असर देखने को नहीं मिला।

व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने नोट बंदी के निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से 500 और 2000 के नये नोटों की करेंसी पर्याप्त मात्रा में जल्द से जल्द बैंकों में भिजवाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

इस दौरान हन्नी, रॉकी, विशाल, शिवकुमार राणा, दिनेश फौजी आदि मौजूद रहे। इंडियन ओवरसीज बैंक में हंगामा ः सहारनपुर। इंडियन ओवरसीज बैंक की कोर्ट रोड और माधोनगर दोनों शाखाओं पर हंगामा हुआ।

माधोनगर शाखा पर करेंसी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच बैंक पर बैंककर्मियों ने बैंक पर ताला लगा दिया। ऐसे में ग्राहक और आक्रोशित हो गए। उन्होंने बैँककर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उधर, बैंक की कोर्ट रोड शाखा पर भी ग्राहकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें