राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बसपा सांसद को न्योता देते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों ने बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान व पूर्व विधायक संजय गर्ग सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र दिया।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार गैर कांग्रेसियों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। चौधरी मुजफ्फर अली के साथ प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव वर्मा ने योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, एमएलसी शाहनवाज, जामा मस्जिद के प्रबंधक हाजी मौलवी फरीद, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, समाजसेवी विवेक गुप्ता को भी यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।