फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिक्षा मित्रों को किया जाए स्थाई, 40 हजार रुपये दिया जाए वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षा मित्रों ने शिक्षकों की तरह मेडिकल अवकाश सहित तमाम सुविधाएं दिए जाने की मांग उठाई है। शिक्षा मित्रों को स्थायी करके 40 हजार रुपये वेतन देने की भी मांग की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में बीते 20 साल से शिक्षा मित्र शिक्षण कार्य करा रहे हैं, जो स्नातक और बीटीसी उत्तीर्ण हैं। महंगाई के दौर में सरकार उनको 10 हजार रुपये मानदेय दे रही है, जो परिवार के भरण पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में शिक्षा मित्र मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने शिक्षा मित्रों को 62 वर्ष की आयु तक स्थायी करने तथा 40 हजार रुपये वेतन देने की मांग की। उन्होंने बताया कि संगठन महिला शिक्षा मित्रों को उनकी ससुराल के नजदीक विद्यालय आवंटित करने, शिक्षकों की तरह मेडिकल अवकाश देने, आकस्मिक अवकाश मान्य किए जाने सहित अनेक मांगें कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में संजय शर्मा, अहसान, सुशील कुमार, शबी हैदर, अमजद खान, राकेश कुमार, अश्वरी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें