फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निकायों के प्रत्याशियों के लिए नामांकन कक्ष निर्धारित

Fri, 07 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव कराने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने निकायों के प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए कक्षों का निर्धारण कर दिया है। सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी अपना नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के न्यायालय में करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 15 कक्ष तय किए हैं। वार्ड संख्या- एक से पांच तक के प्रत्याशी नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड छह से 10 तक के प्रत्याशी जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में, वार्ड 11 से 15 के प्रत्याशी अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में, वार्ड 16 से 20 तक के प्रत्याशी भूमि अध्याप्ति अधिकारी के न्यायालय में, वार्ड 21 से 25 तक के उम्मीदवार अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय में, वार्ड 26 से 30 तक के प्रत्याशी सहायक महानिरीक्षक निबंधन के न्यायालय में, वार्ड 31 से 35 के पार्षद पद के प्रत्याशी उप संचालक चकबंदी के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड 36 से 40 के प्रत्याशी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में, वार्ड 41 से 45 के प्रत्याशी उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में, वार्ड 46 से 50 के प्रत्याशी नायब तहसीलदार पुवांरका के न्यायालय में, वार्ड 51 से 55 के प्रत्याशी नायब तहसीलदार सदर के न्यायालय में, वार्ड 56 से 60 के प्रत्याशी तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय में, वार्ड 61 से 65 के प्रत्याशी तहसीलदार सदर के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड 66 से 70 के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए चकबंदी अधिकारी नागल के न्यायालय को निर्धारित किया गया है।

नगर पालिकाओं के प्रत्याशी यहां करेंगे नामांकन

नगर पालिका देवबंद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तहसीलदार देवबंद के न्यायालय में नामांकन करेंगे। वार्ड एक से पांच के सभासद पद के प्रत्याशी न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, वार्ड छह से दस के सभासद पद के प्रत्याशी न्यायालय नायब तहसीलदार देवबंद, वार्ड 11 से 15 के प्रत्याशी तहसील देवबंद के सभाकक्ष गेट नंबर-1, वार्ड 16 से 20 के उम्मीदवार तहसील के सभाकक्ष गेट नबंर-2 और वार्ड 21 से 25 के सभासद पद के प्रत्याशी वासिल बाकी नवीस के कार्यालय में नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


नकुड़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तहसीलदार नकुड़ के न्यायालय में और सदस्य पदों के प्रत्याशी तहसीलदार के कार्यालय में नामांकन करेंगे। नगर पालिका सरसावा के अध्यक्ष पद और सदस्य पदों के प्रत्याशी तहसीलदार न्यायिक नकुड़ के न्यायालय नामांकन कराएंगे। नगर पालिका गंगोह के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उप जिलाधिकारी नकुड़ के न्यायालय में और सदस्य पदों के प्रत्याशी तहसील सभाकक्ष में नामांकन दाखिल करेंगे।
यहां होगा नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का नामांकन


नगर पंचायत अंबेहटा के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पदों के उम्मीदवार नायब तहसीलदार नकुड़ के न्यायालय में नामांकन करेंगे। नगर पंचायत तीतरों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं सदस्य पदों के उम्मीदवार नायब तहसीलदार गंगोह के न्यायालय में नामांकन कराएंगे। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए तहसील सदर सभाकक्ष का पूर्वी भाग एवं सदस्य पदों के उम्मीदवारों के नामांकन के लिए पश्चिमी भाग को निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत बेहट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उप जिलाधिकारी बेहट के न्यायालय में एवं सदस्य पदों के प्रत्याशी नायब तहसीलदार फैजाबाद के न्यायालय में एवं छुटमलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए तहसीलदार बेहट का न्यायालय और सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद का न्यायालय तय किया गया है।

नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक कक्ष और सदस्य पदों प्रत्याशी पथ प्रदर्शक कक्ष में नामांकन कराएंगे। नानौता नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान के सभाकक्ष (उत्तरी भाग) और सदस्य पदों के प्रत्याशी सभाकक्ष (दक्षिणी भाग) में अपना नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें