सहारनपुर/गंगोह। किसान बीज भंडार सहकारी संघ के चुनाव में सभी नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाए गए। ऐसे में गंगोह को छोड़कर सभी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है।
निर्वाचन अधिकारी विश्वास कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी अर्जुन सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर की सूची चस्पा की गई। इसके तहत सलारपुर लखनौती सोसायटी से मुकेश पुत्र प्रदीप व सचिन पुत्र रामसिंह, रंधेडी सोसायटी से तेजपाल पुत्र फूल्ला और पिंकी पत्नी रविंद्र, बीनपुर सिकंदरपुर सोसायटी से राजकुमार पुत्र जगपाल व जय प्रकाश पुत्र कंवल सिंह और सांगाठेड़ा सोसायटी से सुमित्रा पत्नी त्रिलोक एवं राजेंद्र तथा व्यक्तिगत डेलीगेट के रूप में साहब सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके अलावा गंगोह सोसायटी में जहां अनुसूचित जाति की सीट पर किसी ने नामांकन नहीं किया, वहीं एकमात्र सामान्य सीट पर अरविंद बालियान, मुंशाद व सुधीर ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सहमति नहीं बनने की दशा में यहां चुनाव होगा। संवाद