फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम के 32 गांवों को जल्द मिलेगी शहरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले दिनों लखनऊ में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक हुई थी, जिसमें समिति सदस्य एवं विधायक शाहनवाज खान ने नगर निगम के 32 गांवों में शहरी बिजली न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

शाहनवाज खान ने अवगत कराया कि सहारनपुर की सीमाएं हरियाणा, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं। इसके बाद भी यहां पर कोई बस अड्डा नहीं है और यात्रियों को सफर करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जनपद में एक विश्व स्तरीय बस अड्डा होने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में शामिल 32 गांवों में शहरी बिजली नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। जिसके बाद सभापति ने आला अफसरों को जल्द सहारनपुर में जगह चिन्हित कर बस अड्डा की स्थापना और निगम में शामिल 32 गांवों को शहरी विद्युुुतीकरण से जोड़े जाने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें