फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहकारी समितियों में संचालकों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई समितियों में संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद की सहकारी समितियों पर संचालकों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराए गए। कई समितियों पर संचालक पद पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान समितियों पर खासी गहमागहमी रही।
जनपद में 311 विभिन्न सहकारी समितियों के संचालकों और बाद में सभापति व उप सभापति के चुनाव होने हैं। चुनाव की प्रक्रिया में मंगलवार को नामांकन पत्र जमा कराए गए। नागल विकासखंड की सात साधन सहकारी समिति पर 14 समिति संचालक निर्विरोध चुने जाएंगे। इनमें बढेड़ी कोली, पांडोली, खजूरवाला, नौगांव, नासिरपुर डिगोली, साधारणसिर, मीरपुर, नगली मेंहनाज, शीतला खेड़ा, डगदोली, बिलासपुर, सरकड़ी, अंबोली, नन्हेड़ा टिपटान, महमूदपुर में संचालक पद पर एक-एक ही पर्चा दाखिल हुआ। गंगोह के सलारपुर और कम्हेड़ा में संचालक निर्विरोध चुने जाएंगे। साधन सहकारी समिति सरसावा के भाजपा समर्थित सात प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

नकुड़ की अघ्याना सहकारी समिति 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। टाबर सहकारी समिति पर नौ पदों के लिए 29 नामांकन जमा कराए गए। साल्हापुर में 26 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। रामपुर मनिहारान सहकारी समिति पर 30 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराए। चिलकाना पटनी सहकारी समिति पर 12, चिलकाना सहकारी समिति पर नौ, कृषि विपणन समिति में छह व रघुनाथपुर साधन सहकारी समिति पर 15, दास्सामजरा साधन सहकारी समिति पर 22 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। गांगनौली साधन सहकारी समिति पर 18, दघेड़ा समिति पर 27, चंदेना कोली समिति पर 22, भाटोल समिति पर 26 व बचीटी समिति पर 24 प्रयासों ने नामांकन पत्र जमा कराया। नानौता समिति पर 33 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए। तीतरों क्षेत्र की तीन समितियों पर 83 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

अंबेहटा समिति पर 35 नामांकन पत्र जमा किए गए। गंगोह समिति पर 30, सलारपुरा समिति पर 20 व रंधेड़ी समिति पर 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सरसावा समिति पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। साढ़ौली कदीम क्षेत्र की हरिपुर समिति पर 18, कांसेपुर में 25, बरथा असलमपुर समिति में 21, कादरपुर समिति 16, साढ़ौली कदीम समिति के लिए 20, लोदीपुर समिति में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। बिहारीगढ़ क्षेत्र की गणेशपुर समिति पर 16, तकीपुर समिति पर 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें