फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परीक्षार्थी के लिए 400 किमी दौड़ी नोएडा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस वैन और कड़ी सुरक्षा के बीच एक बंदी छात्र को यूपी बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए नोएडा पुलिस की टीम को करीब 400 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। नगर के एसएएम इंटर कालेज में बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह छात्र इंटर की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचा।
विज्ञापन

इस छात्र के प्रवेश के समय जहां अन्य विद्यार्थी पुलिस की चेकिंग से गुजर रहे थे, वहीं इस छात्र की सुरक्षा में खुद पूरी पुलिस टीम लगी थी। उसे पुलिस की वैन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ही अंदर प्रवेश दिया गया। यह नजारा देखकर अन्य छात्र हैरान रह गए और काफी देर तक उसे देखते रहे। नोएडा पुलिस ने बताया कि बंदी इसी जिले का रहने वाला है और एक कालेज का छात्र है। इन दिनों यह छात्र नोएडा के बाल सुधार गृह में बंदी है। सुबह छह बजे नोएडा से चले थे। अब यहां पहुंचे हैं। वहां से आने और फिर जाने में करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में गेहूूूं चुराने के आरोप में पकड़े जाने के बाद से वह नोएडा के बाल सुधार गृह में बंद है। वहीं रहकर वह यूपी बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा दे रहा है। उसे परीक्षा देते हुए देखकर अच्छा लगता है कि कम से कम वह बेहतर शिक्षा का प्रयास कर रहा है। इसलिए उसको यहां लाने ले जाने में तकलीफ भी महसूस नहीं होती है। वैसे भी उसकी परीक्षा और सुरक्षा प्राथमिकता पर है। उधर, परीक्षा समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस छात्र की आपराधिक स्थिति का तो उन्हें पता नहीं है मगर एग्जाम के समय वह बेहद खामोश रहता है। उसकी वजह से कोई परेशानी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें