मेला गुघाल द्वारा जनमंच में आयोजित पंजाबी कवि दरबार में प्रस्तुति देते पंजाबी कलाकार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ऐतिहासिक मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में पंजाबी कवि दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर आदि ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सैनी भी पहुंचे। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए प्रदीप पागल के म्यूजिकल ग्रुप को बुलाया गया था। उनके ग्रुप में पंजाब से पंजाबी गायकों और नृत्य कलाकारों ने देर रात तक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद विजय कालड़ा, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, पार्षद पुनीत चौहान, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, पार्षद रमन चौधरी, पार्षद मंसूर बदर आदि मौजूद रहे।
साहित्य का काम रिझाना नहीं जगाना है: कमल
सहारनपुर। प्रख्यात कहानीकार व हिंदी ग़जलकार कमलेश भट्ट कमल ने कहा कि साहित्य का काम रिझाना नहीं समाज को जगाना होता है। उन्होंने कहा कि जो साहित्यिक पत्रिकाएं समाज को जगाने का काम कर रही हैं उनमें सहारनपुर से प्रकाशित हिन्दी की साहित्यिक पत्रिका शीतलवाणी प्रमुख रुप से शामिल है।
कमलेश भट्ट कमल अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ सभागार में समन्वय द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रख्यात साहित्यिक पत्रिका हिंदी त्रैमासिक ‘शीतलवाणी’ के ‘कथाकार बलराम विशेषांक’ के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। साहित्यकार डॉ. गजेंद्र बटोही ने कहा कि ‘शीतलवाणी’ ने साहित्य जगत में नए आयाम स्थापित किए हैं। समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी दिल्ली के पूर्व सदस्य और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. योगेन्द्र नाथ शर्मा अरुण ने की। पत्रिका संपादक डॉ.वीरेन्द्र आजम ने आभार जताया। समन्वय अध्यक्ष डॉ.ओ पी गौड़, डॉ. विजेन्द्रपाल शर्मा, हरिराम पथिक, विनोद भृंग, शिवराज राजू, हेम शलभ, डॉ.सुमेधा नीरज, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, जितेंद्र शर्मा, रमेश छबीला, राजीव यायावर व डॉ.अनीता आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.आर पी सारस्वत ने किया।
मेला गुघाल द्वारा जनमंच में आयोजित पंजाबी कवि दरबार में प्रस्तुति देते पंजाबी कलाकार- फोटो : SAHARANPUR
मेला गुघाल द्वारा जनमंच में आयोजित पंजाबी कवि दरबार में प्रस्तुति देते पंजाबी कलाकार- फोटो : SAHARANPUR