फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों में सीट नहीं, रोडवेज बसें आसान करेंगी सफर

विज्ञापन
चार घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस से उतरकर आते यात्री
विज्ञापन
दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, मुरादाबाद, देहरादून, आगरा, हरिद्वार, बिजनौर के लिए भी
विज्ञापन

ट्रेनों में चल रही 100 से अधिक वेटिंग, आरक्षण के लिए मारामारी
मुख्य मार्गाें पर रोडवेज की 320 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली का त्योहार नजदीक है। ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। ट्रेनें फुल होने से आरक्षण के लिए मारामारी मची है। वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई। ऐसी स्थिति में रोडवेज बसें ही यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए सहारा बनेंगी। रोडवेज ने मुख्य मार्गों पर 320 बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
रंगों के त्योहार होली को देखते हुए तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। आलम यह है कि जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनमें यात्रियों को सीट मिलना तो दूर खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। ट्रेनों के कोच ठसाठस भरकर चल रहे हैं। यात्री खिड़की पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर है।
विज्ञापन

भीड़ के आगे स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ गई है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में आरक्षण की लंबी वेटिंग चल रही है। यह स्थिति देखकर रोडवेज ने दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, मुरादाबाद, देहरादून, आगरा, हरिद्वार, बिजनौर आदि रूटों पर 320 बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली-हरिद्वार रूट पर 65 बसें उतार दी हैं।
इन ट्रेनों में वेटिंग
-जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस
-अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस
-ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस
-जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस
-मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस
-अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस
ये हैं होली स्पेशल
-भठिंडा-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस
-आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल
-चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल
-सूबेदारगंज-उधमपुर स्पेशल
-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल
-अंबाला-बरौनी स्पेशल
तीन मार्च से 12 मार्च तक बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। शासन ने प्रोत्साहन योजना जारी कर दी है। यात्रियों को सुखद सफर देने का प्रयास है। लंबे रूट दिल्ली, लखनऊ, आगरा पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन

-परवेज बशीर, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
होली के चलते अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में भीड़ चल रही है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। भीड़ अधिक होने से काफी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रहा है। रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें भी चल रही है। उनमें भी वेटिंग है।
- प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें