फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में कोई भी पात्र आवास से वंचित न रहे : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा है कि मंडल के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील किए जाएं। जननी सुरक्षा योजना में भुगतान प्रतिशत एवं कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाया जाए। कोई भी पात्र बिना आवास के न रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आज अपने कार्यालय कक्ष में मंडलीय विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की। मंडल के कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सुपोषित करने की प्रभावी कार्रवाई की जाए। पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाई जाए। शादी अनुदान एवं कन्या सुमंगला योजना में पात्रों को लाभान्वित किया जाए। मंडल में खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित रिक्त दुकानों के व्यवस्थापन में तेजी लाई जाए। किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाई जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर कोई भी मामला ज्यादा दिनों तक लंबित न रहे।
इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित वर्चुअल रूप में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुजफ्फरनगर आलोक यादव, शामली शंभूनाथ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें