फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, 41 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनावः
विज्ञापन

- महापौर पद के एक भी प्रत्याशी ने नहीं खरीदा नामांकन पत्र
- पार्षद पद के एक प्रत्याशी ने खरीदा नामांकन पत्र
- जनपद में 41 नामांकन पत्रों की खरीद हुई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन जनपद के किसी भी नगर निकाय में एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ, जबकि एक पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशियों सहित 41 उम्मीदवारों ने पहले दिन नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन की प्रक्रिया 17 अप्रैल तक चलेगी।

नगरीय निकायों में चुनाव का बिगुल बज चुका है। कलक्ट्रेट में महापौर और पार्षदों और सभी तहसीलों में संबंधित नगर निकायों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र जमा कराने हैं। कलक्ट्रेट में नगर निगम के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 15 कक्ष निर्धारित किए गए हैं। मंगलवार को सभी नामांकन कक्षों में संबंधित अधिकारी सुबह 10 बजे ही पहुंच गए और नामांकन पत्र खरीदने वालों एवं जमा करने वालों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी उम्मीदवार नामांकन कराने नहीं पहुंचा। महापौर पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा, जबकि पार्षद पद के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

-
- नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में यह रही स्थिति
देवबंद नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए मंगलवार को तहसीलदार सभागार में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 26 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए दो, सदस्य वार्ड 1 से 5 तक के लिए 6, सदस्य 6 से 10 तक के लिए 8, सदस्य 11 से 15 तक के लिए 6, सदस्य 16 से 20 तक के लिए 4 उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। वार्ड 20 से 25 तक कोई नामांकन पत्र नहीं बिका है। नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार ने बताया कि अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कुल 26 नाम निर्देशन पत्रों का विक्रय हुआ है। कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ है।
नकुड़ तहसील क्षेत्र के पांच निकायों में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई, जबकि दो निकायों में दो वार्डों में सभासद पद के लिए तीन नामांकन पत्र ही खरीदे गए हैं। गंगोह नगर पालिका के वार्ड संख्या 23 और वार्ड संख्या 25 में सभासद पद हेतु कुल दो नामांकन पत्र की बिक्री की गई, जबकि नकुड़ नगर पालिका के वार्ड संख्या 11 में सभासद पद हेतु मात्र एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
नगर पालिका सरसावा, नगर पंचायत अंबेहटा और नगर पंचायत तीतरों में सभासद पद के लिए एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।

बेहट तहसील पर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पंचायत छुटमलपुर से अध्यक्ष पद के लिए मंजू शर्मा, शमा, रुबीना व साजिया जबकि सदस्य पद के लिए सुनील गर्ग, शौकीन अली, मोहम्मद अली खान, जैनब, हफीजा, सरेशो, गुलशन जहां व ने नामांकन पत्र खरीदे। उधर, बेहट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के किए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सदस्य पद के लिए बुसरा प्रवीण, नूरजहां व गुलिस्ता ने नामांकन पत्र खरीदा।
रामपुर तहसील क्षेत्र के दो नगर निकायों रामपुर मनिहारान और नगर पंचायत नानौता के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र नहीं गया। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन निकाय के अध्यक्ष पद, वार्ड सभासद पद के लिए केवल चालान फार्म की बिक्री हुई है। कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर। नगरीय निकायों के नामांकन के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, अर्धसैनिक बल, पीएसी और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। इसके साथ ही सीओ स्तर के अधिकारियों ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कलक्ट्रेट के दोनों द्वारों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

-
- वर्जन -
जनपद में पहले दिन नगरीय निकायों में एक भी नामांकन नहीं हुआ। नगर निगम में महापौर पद के एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। पार्षद पद के सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन की प्रक्रिया 17 अप्रैल तक चलेगी। रजनीश कुमार मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें