फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रांसपोर्टरों के साथ बनी नो एंट्री के समय पर सहमति

Sun, 16 Nov 2025 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की शनिवार को बैठक हुई। इसमें गागलहेड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर तक भारी वाहनों की नो एंट्री पर विचार हुआ। बातचीत के बाद नो एंट्री के समय को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि नो एंट्री के समय पर सहमति हो गई है। अब सुबह आठ बजे से 10 बजे तक और दोपहर दो बजे से चार बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। रात में नो एंट्री पूर्व में शाम पांच से रात नौ बजे तक प्रभावी थी, जिसे कम करने की मांग एसोसिएशन लगातार कर रही थी। इस मांग पर सहमति बनाते हुए गागलहेड़ी प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय यातायात की स्थिति समझाते हुए समय एक घंटा कम कर शाम पांच से रात आठ बजे तक कर दिया है।
एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रित चावला ने ट्रांसपोर्टरों की समस्या को समझकर सहमति बनाना सराहनीय कदम है। ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों का संचालन इन्हीं समय सीमाओं के अनुसार करें, ताकि चालकों और स्टाफ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें