फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान में नहीं हुआ कोई बदलाव, गर्मी का सितम जारी

Fri, 19 Jun 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन तक तापमान में कोई बदलाव न होने के कारण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी बुधवार के ही समान न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह के समय बेहद हल्के बादल थे, लेकिन सूरज निकलते ही बादल छंट गए। सुबह से ही हवा बेहद धीमी गति से रही, जिसकी वजह से गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। दोपहर में भी हवा कम चलने के कारण लोग गर्मी के कारण बिलबिला उठे।
खाली बैठे भी लोगों के पसीने छूटते रहे। मौसम विभाग ने पूरे जन माह में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि होने की आशंका जताई गई है। यानी आगामी दिनों में गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें