फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: न एजेंट मिलते, न होती रियल मुलाकात, कोड वर्ड में होती है बात

Sun, 03 May 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के कुछ होटलों में अनैतिक कार्य किसी से छिपे नहीं हैं, लेकिन अब यह धंधा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी शुरू हो गया है। इसमें न पकड़े जाने का डर है और न ही सामने आने का। रिपोर्टर ने इसे लेकर स्टिंग किया, जिसके ऑनलाइन प्लेटफार्म पर चल रहे इस धंधे के कोड वर्ड भी पता चले। दरअसल, रिपोर्टर ने टेलीग्राम पर एक ऐसे ग्रुप की तलाश की। वहां पर एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने खुद को एजेंट बताया और मिलने से साफ मना कर दिया। उसने इस एप्लीकेशन के माध्यम से ही चैट की। कोडवर्ड में माल, सामान आदि शब्दों का उपयोग किया गया। एडवांस में कुछ पेमेंट के बाद लोकेशन, फोटो आदि की जानकारी भेजने की बात कही। यह भी कहा कि जगह भी उनकी अपनी ही है या फिर आप अपनी जगह भी ले जा सकते हैं। पूरी बातचीत ऑनलाइन हुई। पेश है बातचीत के अंश। रही।
विज्ञापन


- बातचीत के अंश

रिपोर्टर - हेलो

एजेंट- कौन से क्षेत्र में सर्विस चाहिए

रिपोर्टर- सहारनपुर

एजेंट- उपलब्ध है

इसके बाद एजेंट की ओर से पूरी रेट लिस्ट भेजी जाती है और एडवांस पेमेंट 299 रुपये करने के लिए कहा जाता है।
- एजेंट रिपोर्टर के पास क्यूआर कोड और कुछ लड़कियों के फोटो भेजता है। एजेंट यहां तक दावा करता है कि एक घंटे के अंदर उपलब्ध करा देंगे।
रिपोर्टर- अभी किसी काम से अचानक बाहर जाना पड़ रहा है। बाद में बात करते हैं।
नोट : इसके अलावा भी काफी बात हुई, जो सार्वजनिक नहीं की जा सकती।


पुलिस की सख्ती के बाद निकाला नया तरीका
महानगर में पिछले दिनों पुलिस ने कई रेस्टोरेंट और खाने पीने के स्थानों पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। उसके बाद से इन कार्यों में लिप्त लोगों ने अपना तरीका बदला। सीधे मुलाकात के बजाए अब सोशल मीडिया के माध्यम से इस अनैतिक कार्यों को कराया जा रहा है। एजेंट बात पूरी होने के बाद पूरी चैट और अन्य जानकारी चैट से हटा देते हैं। इससे उन्हें पकड़ना बेहद कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें