फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राघव लखनपाल सहित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 28 Mar 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा के राघव लखनपाल सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। मंगलवार को बसपा के माजिद अली और कांग्रेस के इमरान मसूद सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। इसके चलते लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव लखनपाल ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। उनके साथ महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर एवं देवेंद्र निम, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी आदि नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने नामांकन पत्र के चार सेट जमा कराए। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी माजिद अली, कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और निर्दलीय केशोराम ने भी नामांकन पत्रों के दो-दो सेट जमा कराए थे। बृहस्पतिवार को नामांकन कराने वालों में राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी के प्रत्याशी केशोराम, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजकुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मोहम्मद इनाम, निर्दलीय भूपेंद्र सिंह, संजय, राजकुमार, तसमीम बानो, कामरान और शहबाज ने नामांकन पत्र जमा कराए। नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को (आज) की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। मतदान 19 अप्रैल को और मतगणना चार जून को होगी।
7.33 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव लखनपाल 73367591 रुपये की चल- अचल संपत्ति के स्वामी हैं। इसमें 6.81 करोड़ रुपये की अचल और 5267591 रुपये की चल संपत्ति शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक लाख रुपये की नकदी भी है। उन्होंने बीकॉम ऑनर्स, एमबीए तक शिक्षा ग्रहण की है। उनके पास 10 ग्राम की सोने की अंगूठी, एक बंदूक, एक रिवाल्वर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नामांकन करने वाले प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी
इमरान मसूद कांग्रेस
माजिद अली -बसपा
राघव लखनपाल - भाजपा
केशोराम - राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी
राजकुमार बहुजन मुक्ति पार्टी
मोहम्मद इनाम - अखिल भारतीय परिवार पार्टी
राशिद खां निर्दलीय
भूपेंद्र सिंह निर्दलीय
संजय निर्दलीय
तसमीम बानो निर्दलीय
कामरान - निर्दलीय
शाहबाज निर्दलीय
शबनम - निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें