छात्र निखिल ने तीन स्वर्ण पदक जीते
सहारनपुर । उच्च प्राथमिक विद्यालय नुमाइश कैंप में आयोजित ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। इसमें छात्र निखिल ने तीन स्वर्ण पदक जीते। इस दौरान नगर के खंड शिक्षा अधिकारी विजेता छात्राओं को पदक और प्रमाणपत्र दिए।
बृहस्पतिवार को आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती और पार्षद राकेश छाबड़ा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर और गुब्बार उड़ाकर किया। इसमें 50 मीटर दौड़ में वाजिद, 100 मीटर दौड़ में निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य खेलों में आसिया, इबरार, रिया, अंजलि, वंशिका प्रथम रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रिमाउंट डिपो प्रथम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में यूपीएस नुमाइश कैंप, खो-खो में यूपीएस बेरीबाग की टीम प्रथम रहीं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने पदक और प्रमाणपत्र दिए। इसमें निशा नरवरिया, फरहाना, नवीन शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, शकील अहमद, राकेश शर्मा, आरती शर्मा, रितू लूथरा, संजय शर्मा, धर्मेश शर्मा, इस्लामुर्रहमान, रितेश कुमार, शगुफ्ता, नदीम अख्तर, विनोद, लोकेश, अतुल प्रकाश, अरशद आदि रहे। संचालन सुशील कुमार शर्मा ने किया।