सहारनपुर। एनजीटी ने तहसील बेहट क्षेत्र यमुना नदी से सटे खनन बेल्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने दस्तावेज चेक किए। बेहट तहसील से पहले टीम ने हरियाणा के जनपद यमुनानगर में भी जांच की।
सोमवार की शाम एनजीटी की टीम ने कोतवाली बेहट और थाना मिर्जापुर खेत्र में खनन बेल्ट का निरीक्षण किया। करीब एक घंटा रुकने के बाद टीम वापस लौट गई। एनजीटी के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, एडीएम (एफ) रजनीश मिश्रा ने बताया कि एनजीटी की से निरीक्षण किया है। टीम ही जांच रिपोर्ट शासन को भेजेगी। जांच में खामियां मिलीं तो स्थानीय स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।