फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत ।

Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

 सहारनपुर, फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन

 फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र के गांव भदरासु निवासी गोविंद लाल की बेटी वंदना (20) की शादी इसी साल जनवरी में मीरपुर गांव निवासी विकास कांबोज के साथ हुई थी।

विज्ञापन

ससुरालियों के अनुसार गृह क्लेश में किसी बात को लेकर वंदना ने दो सितंबर की शाम जहर खा लिया। इसके बाद उसे परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़े: पंचायत में गूंजा बिजली कटौती और नकली कीटनाशकों का मुद्दा


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि मृतका के मायके वाले पहुंच गए हैं। वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मृतका के पिता गोविंद लाल ने इस संबंध में लिखित में दे दिया है। फिर भी पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें