फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में विकसित किया जाएगा एकेऔर औद्योगिक क्षेत्र: जसवंत सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। जनपद में उद्योगों के विकास के लिए एक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्यमी और व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभ हैं।
विज्ञापन

जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16 व्यापारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश के महानगरों में 24 घंटे और गांव एवं कस्बों में 18 से 20 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। नगर विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज का सम्मान सबसे अधिक भाजपा करती है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने प्रदेश सरकार से तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं व्यापारी एवं आमजन के अनुकूल हैं लेकिन अफसरशाही हावी है। उन्होंने कहा कि राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के छापों का विरोध किया जाएगा। अतिथियों ने 16 व्यापारियों और समाजसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में तेजवीर सिंह, महताब अली खान, हरीश भटेजा, अजमल सैफी, फजले इलाही, अब्दुल माजिद, डॉ. केके मक्कड, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, राजकुमार मक्कड़, आशु सैनी, रमन राजदेव, यशपाल भाटिया, भारत भूषण गगनेजा, प्रदीप गुप्ता, हरीश भाटिया, रिजवान अहमद आदि रहे। संचालन हर्ष डाबर एवं अश्वनी अरोड़ा ने किया। इस दौरान अनित गर्ग, सरदार गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, विनीत विरमानी, आरिफ खान, शांतऩु ठकराल, अमरदीप, केतन विरमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें