सहारनपुर। जिले भर में नववर्ष 2023 का जोरदार स्वागत हुआ। होटलों, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने जश्न मनाया। वहीं, एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
शनिवार देर रात तक होटलों, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुए। लोग डीजे पर थिरकते रहे और नए साल का जश्न मनाया। रात 12 बजते ही लोग झूम उठे और एक-दूसरे को नववर्ष 2023 की बधाई दी। इसके साथ ही कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की। लोगों ने परिवार के साथ होटलों और रेस्टोरेंट में पहुंचकर डिनर किया। देर रात तक नए साल का जश्न मनाया।
घंटाघर पर पहुंचे युवा, तिरंगा भी लहराया
रात 12 बजते ही युवा बड़ी संख्या में घंटाघर पर पहुंचे। नए साल का जश्न मनाते हुए तिरंगा लहराया। हालांकि, हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। पुलिस ने घंटाघर पर कुछ देर युवाओं को रुकने के बाद वहां से हटा दिया।
पुलिस टीमें करती रहीं गश्त
सुरक्षा को लेकर घंटाघर पर तीन थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही। इसके अतिरिक्त अंबाला रोड, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, दिल्ली रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप सहित महानगर में पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहीं। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहे। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और एसपी देहात डॉ. सूरज राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कई स्थानों पर लगा जाम
शनिवार रात कोर्ट रोड, घंटाघर, कलक्ट्रेट तिराहा, जिला अस्पताल पुल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। यातायात पुलिस ने व्यवस्था सुचारु कराई। बड़ी संख्या में लोग वाहनों में सवार होकर नए साल का जश्न मनाने के लिए घरों से बाहर निकले।
नववर्ष पर घंटाघर पर नववर्ष पर तिरंगा लेकर पहुंचे युवा- फोटो : SAHARANPUR
नववर्ष पर घंटाघर पर जश्न मनाते युवा तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR
नववर्ष पर घंटाघर पर जश्न मनाते युवा- फोटो : SAHARANPUR
नववर्ष पर घंटाघर पर जश्न मनाते युवा को घंटाघर से युवाओ को हटाता पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में नववर्ष का जश्न मनाते विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में नववर्ष का जश्न मनाते महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में नववर्ष का जश्न मनाते महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में नववर्ष का जश्न मनाते रोटरी क्लब के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR
कोर्ट रोड पर नववर्ष के जश्न के चलते लगा जाम में फंसे वाहन- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी नववर्ष का जश्न मनाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी नववर्ष का जश्न के दौरान ढोल बजाती महिला- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी नववर्ष का जश्न मनाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी नववर्ष का जश्न मनाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR